146 शौचालयों के लिए कार्यादेश जारी, 95 लाभुकों को मिले रुपये
Updated at : 07 Apr 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

नगर पर्षद क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत 237 शौचालयों का निर्माण करने की तैयारी शुरू हो गयी है. नगर पर्षद ने 146 शौचालयों के लिए कार्यादेश जारी कर दिया है. वहीं, 95 लाभुकों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त के रुपये भेज दिये गये हैं. नवादा […]
विज्ञापन
नगर पर्षद क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत 237 शौचालयों का निर्माण करने की तैयारी शुरू हो गयी है. नगर पर्षद ने 146 शौचालयों के लिए कार्यादेश जारी कर दिया है. वहीं, 95 लाभुकों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त के रुपये भेज दिये गये हैं.
नवादा (सदर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पर्षद नवादा के क्षेत्र में 237 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है. पिछले छह माह से जारी अभियान के बाद नगर पर्षद की ओर से 237 में से 146 शौचालयों के लिए कार्यादेश जारी कर दिया गया है. जबकि, 95 लाभुकों को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त की राशि के रूप में 75 सौ रुपये उनके खातों में भेज दिये गये हैं.
इस अभियान को गति देने के लिए सभी वार्ड पार्षदों व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रथम किस्त की प्राप्त राशि के बाद तैयार शौचालय की फोटो उपलब्ध कराने के बाद स्थलीय जांच की जायेगी. इसके बाद द्वितीय किस्त के रूप में 45 सौ रुपये दिया जायेगा. अभियान में नगर पर्षद वैसे घरों में शौचालयों का निर्माण करा रही है, जो आर्थिक रूप से पिछड़े हैं.
पैसों की कमी के कारण शौचालय का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पर्षद के सभी 33 वार्ड पार्षदों के अनुशंसा के आधार पर ही संबंधित वार्ड में वैसे लोगों के घर शौचालय निर्माण किया जा रहा है. जिनके घरों में वर्षों से शौचालय नहीं था.
बरगैनिया पइन पर बनेंगे सब्जी बाजार व टॉयलेट
सरकार के दिशा निर्देश के बाद नगर पर्षद क्षेत्र में बरगैनिया पइन की खाली भू-भाग पर सब्जी बाजार व टॉयलेट का निर्माण कराने का निर्णय लिया है. बुधवार को नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि बरगैनिया पइन की साफ-सफाई कराने के बाद उस पर निकले स्थान पर सब्जी विक्रेता के लिए स्टॉल का निर्माण करने संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
जल्द ही राहगीरों के लिए टॉयलेट व स्थानीय निवासियों के लिए सब्जी बाजार का निर्माण कराने के लिए नगर पर्षद की ओरसे पहल शुरू कर दी गयी है. इससे स्वच्छ अभियान को बल मिलेगा़ साथ लोगों को काफी लाभ होगा़
बनेंगे कम्युनिटी व पब्लिक टॉयलेट भी
स्वच्छता अभियान के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्राप्त राशि से शहर में दो कम्युनिटी टॉयलेट व दो पब्लिक टॉयलेट सुपर डीलक्स का निर्माण कराया जा रहा है. इन टॉयलेटों के निर्माण के लिए नगर पर्षद की ओर से स्थलीय चयन किया गया है. जल्द ही इसे पीटीपी मोड में निविदाधारी के साथ एग्रीमेंट कर डीलक्स शौचालस बनाने का कार्यादेश दिया जायेगा.
नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि कम्युनिटी टॉयलेट के लिए प्रति टॉयलेट पांच लाख तीन हजार रुपये व पब्लिक सुपर डीलक्स टॉयलेट के लिए प्रति टॉयलेट 14 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. उन्होंने बताया कि जिला निबंधन कार्यालय के समीप खाली भू-भाग पर व स्टेडियम रोड में मत्स्य कार्यालय के पास कम्युनिटी व पब्लिक डीलक्स शौचालय निर्माण कराने के लिए स्थल का चयन किया गया है.
परंतु पीडब्लूडी व मत्स्य विभाग द्वारा दोनों मामलों में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जाने के कारण निर्माण की शुरुआत नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि निविदाधारी द्वारा खुद के पैसे से ही टॉयलेट डीलक्स टॉयलेट का निर्माण कराया जाना है. ऐसी स्थिति में एनओसी से नहीं मिलने पर राशि ब्रेक होने की संभावना लग सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




