साक्षरता दर को बढ़ाने पर दिया बल

साक्षरता दर को बढ़ाने पर दिया बल पकरीबरावां. बुधवार की देर शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय परिसर में सहायक निदेशक बिहार जन शिक्षा निदेशालय पटना से आये मोहम्मद गालिब खान ने जिले के सभी प्रखंडों के कार्यक्रम समन्वयक, केआरपी व सभी साक्षरता कर्मचारियों के साथ एक बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए कहा […]
साक्षरता दर को बढ़ाने पर दिया बल पकरीबरावां. बुधवार की देर शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय परिसर में सहायक निदेशक बिहार जन शिक्षा निदेशालय पटना से आये मोहम्मद गालिब खान ने जिले के सभी प्रखंडों के कार्यक्रम समन्वयक, केआरपी व सभी साक्षरता कर्मचारियों के साथ एक बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोंड़े. उन्होंने यह भी कहा कि सभी केआरपी व कार्यक्रम समन्वयक अपने-अपने प्रखंडों के साक्षरता स्तर को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोंड़े. इस अवसर पर उन्होंने कई आवश्यक कागजात की भी जांच की. इस मौके पर बीइओ हीरा शाह, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक अलोक कुमार सिन्हा, जिला लेखा समन्वयक संजय कुमार, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक वारिसलीगंज के चंद्रमौली शर्मा, केआरपी गोविंदपुर आदर्श सिंह, अकबरपुर के सूर्यदेव सिंह, कौआकोल की वीणा कुमारी व अशोक कुमार, अंशु कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




