नशामुक्ति केंद्र में नहीं लगी एसी

Updated at : 06 Apr 2016 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्ति केंद्र में नहीं लगी एसी

नशामुक्ति केंद्र में नहीं लगी एसी नवादा (सदर).शराब के शौकीन लोगों को आदत छुड़ाने को लेकर सदर अस्पताल परिसर में बनाये गये नशामुक्ति केंद्र अब दिखावा बन गया है. लगभग 17 लाख रुपये की लागत से तैयार किये गये नशामुक्ति केंद्र में सात दिनों बाद भी न तो एसी लगायी गयी है और न ही […]

विज्ञापन

नशामुक्ति केंद्र में नहीं लगी एसी नवादा (सदर).शराब के शौकीन लोगों को आदत छुड़ाने को लेकर सदर अस्पताल परिसर में बनाये गये नशामुक्ति केंद्र अब दिखावा बन गया है. लगभग 17 लाख रुपये की लागत से तैयार किये गये नशामुक्ति केंद्र में सात दिनों बाद भी न तो एसी लगायी गयी है और न ही क्लोज सर्किट कैमरा ही काम कर रहा है. इस संबंध में जब सदर के उपाधीक्षक रामनंदन प्रसाद से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि नशामुक्ति केंद्र का उद्घाटन 31 मार्च को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने किया था. इसी दौरान जिलाधिकारी ने एसी लगाने तथा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था. राज्य सरकार ने सभी जिलों के अस्पताल परिसर में नशामुक्ति वार्ड के निर्माण के लिए लाखों रुपये भेजे हैं. इस केंद्र में आने वाले शराबियों को शराब का लत छुड़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय किये जाने की तैयारी की गयी थी. परंतु पहली अप्रैल को पांच मरीज भरती हुए, इसके बाद से इस वार्ड में शराब के लत छुड़ाने के लिए कोई व्यक्ति नहीं पहुंच पा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन