कार्यपालक सहायक पद के लिए हुआ टाइपिंग टेस्ट

Updated at : 06 Apr 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक सहायक पद के लिए हुआ टाइपिंग टेस्ट

कार्यपालक सहायक पद के लिए हुआ टाइपिंग टेस्ट नवादा (नगर). कार्यपालक सहायक पद के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआइसी परिसर में किया गया. लिखित परीक्षा में जिले के कुल 351 अभ्याथी सफल हुए हैं. इसके लिए छह, सात व आठ अप्रैल को कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट रखा […]

विज्ञापन

कार्यपालक सहायक पद के लिए हुआ टाइपिंग टेस्ट नवादा (नगर). कार्यपालक सहायक पद के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआइसी परिसर में किया गया. लिखित परीक्षा में जिले के कुल 351 अभ्याथी सफल हुए हैं. इसके लिए छह, सात व आठ अप्रैल को कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट रखा गया है. बुधवार को एनआइसी परिसर में 115 अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट हुआ. इसमें 90 अभ्यर्थी शामिल हुए. परीक्षा में कोई फर्जी परीक्षार्थी शामिल नहीं हो इसके लिये दिये आवेदन के फोटोग्राफ से तीन स्थानों पर जांच करायी गयी. स्थापना के वरीय उपसमाहर्ता मंजुषा चंद्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों के एनआइसी में कंप्यूटर उपलब्ध कराये गये है, जहां टाइपिंग के मैटर को निर्धारित समय में टाइप करना है. कुल कितना शब्द अभ्यर्थी द्वारा टाइप किया गया. इसकी गणना तत्काल हो जा रही है. टाइपिंग टेस्ट के अाधार पर मेधासूची बनायी जायेगी. इसी सूची के आधार पर कार्यपालक सहायक पद के लिए विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारी की नियुक्ति की जायेगी. बुधवार को हुए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट परीक्षा में मजिस्ट्रेट की भूमिका अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार ने निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन