ट्रक पर गिरा ट्रांसफॉर्मर, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक

Updated at : 06 Apr 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक पर गिरा ट्रांसफॉर्मर, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक

ट्रक पर गिरा ट्रांसफाॅर्मर, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक रजौली. प्रखंड की हरदिया पंचायत के कचहरिया डीह विकलांग टोला में स्थित चिमनी ईंट भट्ठा पर कोयला लेकर 10 चक्का का ट्रक जा रहा था. इसी बीच 440 वोल्ट का तार नीचे रहने के कारण 10 चक्का ट्रक ट्रांसफाॅर्मर लगा पोल में ठोकर मार दिया. इससे […]

विज्ञापन

ट्रक पर गिरा ट्रांसफाॅर्मर, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक रजौली. प्रखंड की हरदिया पंचायत के कचहरिया डीह विकलांग टोला में स्थित चिमनी ईंट भट्ठा पर कोयला लेकर 10 चक्का का ट्रक जा रहा था. इसी बीच 440 वोल्ट का तार नीचे रहने के कारण 10 चक्का ट्रक ट्रांसफाॅर्मर लगा पोल में ठोकर मार दिया. इससे ट्रांसफाॅर्मर ट्रक पर ही गिर गया. इससे ट्रक चालक व उपचालक चतुराई दिखाते हुए ट्रक से भाग खड़ा हुआ. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य ट्रांसफाॅर्मर से बिजली काट दी. कचहरिया डीह विकलांग टोला के ग्रामीणों ने बताया कि रजौली बिजली सब स्टेशन के जेइ व एसडीओ को तार नीचे रहने की सूचना दी गयी थी,लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अगर बिजली विभाग के कर्मचारी पहले ध्यान दिये होते तो यह घटना नहीं होती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन