लक्ष्य के करीब राजस्व वसूली किया नगर पर्षद

Updated at : 06 Apr 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्य के करीब राजस्व वसूली किया नगर पर्षद

लक्ष्य के करीब राजस्व वसूली किया नगर पर्षद नवादा (सदर).वित्तीय वर्ष 2015-16 की समाप्ति के दौरान नगर पर्षद में विभिन्न मदों से राजस्व वसूली कर लक्ष्य के करीब सफलता हासिल कर ली है. पिछले कई वर्षों के बाद नगर पर्षद ने अपने राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप किया है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण […]

विज्ञापन

लक्ष्य के करीब राजस्व वसूली किया नगर पर्षद नवादा (सदर).वित्तीय वर्ष 2015-16 की समाप्ति के दौरान नगर पर्षद में विभिन्न मदों से राजस्व वसूली कर लक्ष्य के करीब सफलता हासिल कर ली है. पिछले कई वर्षों के बाद नगर पर्षद ने अपने राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप किया है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने राजस्व वसूली के लिए अपने टैक्स कलैक्टर व अन्य कर्मचारियों को बधाई दी है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में वार्षिक लक्ष्य एक करोड़ 17 लाख 71 हजार रुपये थी, जिसके विरुद्ध नगर पर्षद ने 31 मार्च तक एक करोड़ छह लाख 53 हजार सात सौ रुपये की वसूली होने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि होल्डिंग टैक्स के रूप में कई विभागों पर लाखों रुपये बाकी है. 31 मार्च तक ये बकाया होल्डिंग टैक्स सरकारी विभागों से प्राप्त हो जाता तो नगर पर्षद वसूली में अपने लक्ष्य से काफी आगे रहता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन