नारदीगंज में 115 उम्मीदवारों ने भरे परचे

Updated at : 03 Apr 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
नारदीगंज में 115 उम्मीदवारों ने भरे परचे

नारदीगंज (नवादा) : प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में शनिवार को तीसरे दिन गहमागहमी के बीच पंचायत चुनाव में नामांकण की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराने का सिलसिला जारी रहा. प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नाचते गाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचते देखे गये. तीसरे दिन भी प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त […]

विज्ञापन
नारदीगंज (नवादा) : प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में शनिवार को तीसरे दिन गहमागहमी के बीच पंचायत चुनाव में नामांकण की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराने का सिलसिला जारी रहा. प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नाचते गाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचते देखे गये.
तीसरे दिन भी प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी. विभिन्न पंचायतों के लिए 115 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर नामाकंन के परचे दाखिल किये. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक की देखरेख में प्रत्याशियों ने भरे. उन्होंने बताया कि मुखिया पद के लिए 17 उम्मीदवारों ने परचे डाले. इनमें 11 महिला व छह पुरुष हैं.
सरपंच पद के लिए तीन महिला व चार पुरुष प्रत्याशी ने नामांकन किया. पंचायत समिति पद के लिए छह महिला व चार पुरुष कुल 10 उम्मीदवारों ने परचे भरे. पंचायत सदस्य के लिए 41 महिला व 29 पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन किये. इसके अलावा ग्राम कचहरी सदस्य के लिए सात महिला व चार पुरुष 11 उम्मीदवारों ने परचे दाखिल किये. प्रखंड कार्यालय के समीप प्रत्याशी व समर्थकों की भारी तदाद में भीड़ उमड़ पड़ी.
इस दौरान प्रत्याशी के समर्थकों ने ढोल बाजे के साथ झूमते गाते रहे नामांकन में शरीक हुए और मेरा नेता कैसा हो,जिंदाबाद का नारा बुलंद किया. नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता की भी खुलेआम धज्जियां उड़ी. निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष प्रत्याशी नामांकन के उपरांत सड़क मार्ग पर ज्यों ही पहंचे, त्योंही समर्थकों उन्हें अबीर गुलाल लगा कर फूल माला से लाद दिया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में शामिल एसआइ राजकुमार, एएसआइ शिवशंकर ठाकुर, एएसआइ अरुण पासवान समेत अन्य जवानों के सहयोग से विधि व्यवस्था के संधारण में तत्पर रहे.
इस दौरान नामाकंन में आये प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ को पुलिस सड़क के दूसरी तरफ करने में प्रयासरत दिखी. ननौरा पंचायत के निर्वतमान मुखिया संजय कुमार की मां जयमंती देवी ननौरा पंचायत से रीता देवी, गिरिजा देवी, गीता देवी मसौढा पंचायत से, दफादार चंद्रमौली सिह के पिता महेंद्र सिंह, सारो देवी कोशला पंचायत से, पमिला देवी डोहरा पंचायत से, चिंता देवी व रीता देवी इचुआकरणा पंचायत से, सुबोध पासवान नारदीगंज पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन किया.
कोशला पंचायत के निर्वतमान मुखिया रवींद्र प्रसाद सिंह का पुत्र विकाश रंजन ने कोशला पंचायत से मणिलाल चौधरी कहुआरा पंचायत से व अजय यादव नारदीगंज पंचायत भाग दो से पंचायत समिति पद के लिए नामांकन किया. इसके अलावा कोशला पंचायत के निर्वतमान उपमुखिया रंजू देवी ने कोशला पंचायत से वार्ड सदस्य के लिए नामांकन किया. इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मचारियों के समक्ष नामांकन के लिए परचे जाम किये. मौके पर सीओ अजय कुमार, बीएओ अनूप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन