बैंक खुलते ही बढ़ा काम का दबाव, लोग रहे बेचैन

Updated at : 29 Mar 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक खुलते ही बढ़ा काम का दबाव, लोग रहे बेचैन

पैसे निकालने के लिए एटीएम में लगी लंबी कतारें नवादा (सदर) : विभिन्न पर्व त्योहार को लेकर बैंकों में लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक व एटीएम खुलते ही ग्राहकों की भीड़ पैसे निकालने के लिए उमड़ पड़ी. विभिन्न बैंकों द्वारा लंबी छुट्टी के बाद भी कई एटीएम में पैसे नहीं भरे जाने के […]

विज्ञापन
पैसे निकालने के लिए एटीएम में लगी लंबी कतारें
नवादा (सदर) : विभिन्न पर्व त्योहार को लेकर बैंकों में लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक व एटीएम खुलते ही ग्राहकों की भीड़ पैसे निकालने के लिए उमड़ पड़ी. विभिन्न बैंकों द्वारा लंबी छुट्टी के बाद भी कई एटीएम में पैसे नहीं भरे जाने के कारण कई ग्राहकों को दूसरे बैंकों की एटीएम का सहारा लेना पड़ा.
वहीं मार्च क्लाजिंग को लेकर पैसे निकालने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें बैंकों में देखी गयी. भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, बाजार शाखा, कृषि विकास शाखा व पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में सुबह 10 बजे से ही बैंक के बाहर तक ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली. जमा निकासी काउंटर पर भी ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली.
कमोवेश सभी बैंकों में इसी तरह का नजारा देखने को मिला. बैंक प्रबंधन भी बढ़ती भीड़ को निबटारा करने को लेकर काफी सजग रहे. ऐसे में पीक पॉकेट करने वाले गिरोह भी काफी सक्रिय रहे. स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में दो व्यक्तियों के पीक पॉकेट होने की सूचना है.
पैसे निकालने के लिए न्यू एरिया स्थित स्टेट बैंक की एटीएम, प्रसाद बिगहा स्थित एचडीएफसी की एटीएम, एक्सिस बैंक की एटीएम, गढपर स्थित पीएनबी की एटीएम से पैसे निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. बैंक प्रबंधन द्वारा ऑनसाइड के एटीएम में पैसे कई बार भरे गये.
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा की ऑनसाइड एटीएम तथा पार नवादा स्थित एटीएम में पैसे नहीं भरे जाने के कारण इन क्षेत्रों के ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए दूसरे बैंकों की एटीएम पर निर्भर रहना पड़ा. ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित एटीएम व बैंकों में भी पैसे निकालने के लिए होड़ मची रही. मार्च क्लोजिंग के मौके पर लगातार छुट्टी के बाद बैंकों के खुलने पर विभिन्न विभागों में एकाउंट क्लीयरिंग कराने को लेकर लोगों की भीड़ जमी रही.
अकबरपुर. प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न बैकों में विगत एक सप्ताह से लटके ताले सोमवार को खुल गये. बैंक के ताले खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. बैकों में रुपये की निकासी, जमा तथा कार्यों के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सबसे ज्यादा भीड़ मेनरोड स्थितपीएनबी की शाखा में थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन