अश्लील गाने के विरोध पर चलायी गोली
Updated at : 26 Mar 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

दीरी गांव में गुरुवार को होली खेलने के दौरान अश्लील गाने का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी. इससे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरतीकराया गया है. उक्त घटना के बाद पुलिस के देर से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस […]
विज्ञापन
दीरी गांव में गुरुवार को होली खेलने के दौरान अश्लील गाने का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी. इससे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरतीकराया गया है. उक्त घटना के बाद पुलिस के देर से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.
नवादा (सदर) : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के दीरी गांव में गुरुवार को अश्लील गाने का विरोध करने पर अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग में दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद विलंब से पहुंचने पर ग्रामीणों ने पथराव कर अकबरपुर थाना और सर्किल इंस्पेक्टर की गाड़ी के शीशे फोड़ दिये.
इस संबंध में इलाज करा रहे घायल मदन सिंह ने बताया कि शाम लगभग साढ़े छह बजे दीरी गांव में सभी लोग रंग-अबीर से होली खेल रहे थे. इसी दौरान पचगांवा के राकेश कुमार व राजू कुमार अश्लील गाना गाने लगे. इसका विरोध करने पर राकेश व राजू ने पिस्टल निकाल कर तान दिया. जब तक हंगामा समझ में आता उससे पहले दोनों ने फायरिंग कर दी. राजू द्वारा चलायी गयी गोली भोला चौहान के पैर में लगी व राकेश द्वारा चलायी गयी गोली मदन के जांध में लग गयी.
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. गोली चलाने के बाद दोनों अपराधी वहां से भाग गये. पुलिस के पहुंचने में थोड़ी विलंब होने पर कुछ ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस के दो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस वाहन से ही दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने घटना स्थल से अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गयी बाइक को जब्त कर लिया है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
एक व्यक्ति की गोली निकाल दी गयी थी व दूसरे की गोली निकाली जा रही थी. घायलों के फर्द बयान पर अकबरपुर थाने में दोनों अपराधियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




