शहर की सड़कों पर उड़ रही धूल दुकानदार हो रही खासे परेशान

Updated at : 19 Feb 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर उड़ रही धूल दुकानदार हो रही खासे परेशान

नवादा (सदर) : शहर के बीच से गुजरे बरहगैनिया पइन की सफाई को लेकर निकाली जा रही मिट्टी सड़क पर पसरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रत्येक रात पांच से अधिक टैक्टरों द्वारा निकाली गयी मि‍ट्टी को हरिश्चंद्र स्टेडियम में गिराये जाने के दौरान काफी मात्रा में मिट्टी सड़कों […]

विज्ञापन

नवादा (सदर) : शहर के बीच से गुजरे बरहगैनिया पइन की सफाई को लेकर निकाली जा रही मिट्टी सड़क पर पसरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रत्येक रात पांच से अधिक टैक्टरों द्वारा निकाली गयी मि‍ट्टी को हरिश्चंद्र स्टेडियम में गिराये जाने के दौरान काफी मात्रा में मिट्टी सड़कों पर आ जाती है, जिसके कारण दिनभर इसी मिट्टी से धूल उड़ती रहती है.

धूलकण के कारण जहां एक ओर दुकानदारों को काफी परेशानी होती है. इससे राहगीर को भी स्वांस लेने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्रजातंत्र चौक बरहगैनिया पइन से लेकर पुरानी जेल रोड होते हुए मिट्टी लदे ट्रैक्टर स्टेडियम पहुंचते हैं. बरहगैनिया पइन से पुरानी जेल रोड मोड़ तक पूरी दिन उड़ती धूलकण दुकानों में बैठ जाते हैं. सड़क किनारे लगाये गये ठेला आदि पर भी इस धूलकण का असर देखने को मिलता है. स्थानीय दुकानदारों ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेज कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन