शाम होते ही बालू की चोरी शुरू!

Updated at : 18 Feb 2016 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
शाम होते ही बालू की चोरी शुरू!

रजौली : बालू का उठाव बंद होने के बाद अब जरूरतमंदों ने इसकी चोरी शुरू कर दी है. इस काम में कई ट्रैक्टर वाले भी सहयोग कर रहे हैं. प्रखंड के गांवों सहित बाजारों में यह काम धड़ल्ले से हो रहा है. इससे करसारी राजस्व को चूना लग रहा है. प्रतिदिन रात के अंधेरे में […]

विज्ञापन
रजौली : बालू का उठाव बंद होने के बाद अब जरूरतमंदों ने इसकी चोरी शुरू कर दी है. इस काम में कई ट्रैक्टर वाले भी सहयोग कर रहे हैं. प्रखंड के गांवों सहित बाजारों में यह काम धड़ल्ले से हो रहा है. इससे करसारी राजस्व को चूना लग रहा है. प्रतिदिन रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से कई घाटों से बालू का उठाव किया जा रहा है.
पता चला है कि राज्य सरकार ने जब से बालू के उठाव पर रोक लगाया है यह धंधा शुरू हो गया है. इस संबंध में कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. शाम ढलने के साथ ही बालू उठाव का काम शुरू हो जाता है. यह देर रात तक जारी रहता है. स्थानीय पुलिस व प्रशासन दोनों ही इसके रोकथाम को लेकर मौन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन