पीड़ित परिवार की बढ़ायी गयी सुरक्षा

Updated at : 16 Feb 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की बढ़ायी गयी सुरक्षा

नवादा (सदर) : प्रदेश में दबंग विधायक की छवि रखनेवाले नवादा के विधायक राजबल्लभ प्रसाद पर दुष्कर्म का आरोप लगानेवाले पीड़ित छात्रा के साथ उसके परिजनों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. परिजन मामले के हाइ प्रोफाइल को देखते हुए खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. मामले को रफा-दफा करने के लिए विधायक […]

विज्ञापन

नवादा (सदर) : प्रदेश में दबंग विधायक की छवि रखनेवाले नवादा के विधायक राजबल्लभ प्रसाद पर दुष्कर्म का आरोप लगानेवाले पीड़ित छात्रा के साथ उसके परिजनों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. परिजन मामले के हाइ प्रोफाइल को देखते हुए खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. मामले को रफा-दफा करने के लिए विधायक के समर्थकों द्वारा दबाव दिये जाने की आशंका परिजनों को सता रही है.

सेंट्रल रेंज के डीआइजी शालिन ने दूरभाष पर कहा कि पीड़ित छात्रा के साथ-साथ उसके परिजनों की भी सुरक्षा करने का निर्देश नालंदा पुलिस को दी गयी है. मुकदमा चलने तक पीड़ित छात्रा व उसके परिजनों की सुरक्षा में कमी नहीं रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन