जिले में सप्लायरों का फैला है नेटवर्क

Updated at : 16 Feb 2016 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में सप्लायरों का फैला है नेटवर्क

नवादा(सदर) : अधिकारियों व नेताओं से काम कराने के लिए महिलाओं व लड़कियों को पेश करनेवाली कई सप्लायरों का नेटवर्क जिले में तेजी से फलफूल रहा है. जिला मुख्यालय के कचहरी, कलेक्ट्रेट, सदर अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस पड़ावों पर ऐसे गिरोह के सदस्यों को देखा जा सकता है. सीधे तौर पर कहा जा सकता है […]

विज्ञापन

नवादा(सदर) : अधिकारियों व नेताओं से काम कराने के लिए महिलाओं व लड़कियों को पेश करनेवाली कई सप्लायरों का नेटवर्क जिले में तेजी से फलफूल रहा है. जिला मुख्यालय के कचहरी, कलेक्ट्रेट, सदर अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस पड़ावों पर ऐसे गिरोह के सदस्यों को देखा जा सकता है. सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि जिले में मोबाइल चकलाघर चलाने वालों की पौ बारह है.

इस धंधे में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की संख्या भी काफी है, जो छोटे-छोटे स्कूली छात्राएं व कॉलेज की छात्राओं को अपना शिकार बनाते हैं. पैसे का लालच देकर धंधा करने को मजबूर करती है. कीमती मोबाइल व चकाचौंध दुनिया का लालच दिखा कर ऐसे कई महिलाएं बाजार में छात्राओं को अपना शिकार बनाने के लिए यत्र-तंत्र घूमते रहती है. तरह-तरह के कोडिंग के नाम से मशहूर महिलाएं होटलों, पान के गुमटियों, सैलून के दुकानों में अपना पहचान छोड़ जाती है. बिचौलियों के रूप में अच्छी राशि पाने के लालच में ऐसी महिलाओं का निशाना जरूरतमंद छात्राएं होती है. जो पैसे के अभाव में अपनी जिंदगी सही ढंग से नहीं जी पाती हैं.

जिला मुख्यालय के कई होटलों में इस तरह के धंधे होने पर पुलिस द्वारा कई बार छापेमारी कर कार्रवाई भी की गयी है. इसके बाद भी होटलों में इस तरह का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शहर के कई ऐसे होटल हैं जो ऐसे ही कार्यों के लिए शहर वासियों के बीच जाने जाते है. नवादा से भोली-भाली लड़कियों को बहला फूसला कर राजगीर व पटना के होटलों में भी भेजा जाता है. कई लोगों ने बताया कि कुछ अधिकारियों व नेताओं के साथ भी काम कराने के लिए इसे उपभोग के लिए परोसा जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन