डाकघर में फॉर्म भरने के लिए उमड़ी भीड़

Updated at : 30 Jan 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
डाकघर में फॉर्म भरने के लिए उमड़ी भीड़

नवादा (नगर) : कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने व मानवाधिकार आयोग द्वारा निकाली गयी बहाली को भरने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ डाकघर परिसर में उमड़ रही है. फाॅर्म भरने के लिए पांच रुपये का टिकट अंदर व 22 रुपये का टिकट आवेदन के ऊपर लगाया जा रहा है. इसके लिए विद्यार्थियों […]

विज्ञापन

नवादा (नगर) : कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने व मानवाधिकार आयोग द्वारा निकाली गयी बहाली को भरने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ डाकघर परिसर में उमड़ रही है. फाॅर्म भरने के लिए पांच रुपये का टिकट अंदर व 22 रुपये का टिकट आवेदन के ऊपर लगाया जा रहा है.

इसके लिए विद्यार्थियों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है. प्रधान डाकघर में सुबह से ही आवेदकों की भीड़ जुटी रहती है. लंबी लाइनों में पहले टिकट खरीदना पड़ता है.

उसके बाद उसे भरकर रजिस्टरी करने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है. डाकघर में काउंटरों की कमी होने के कारण काफी परेशानी हो रही है. डाकपाल कपिलदेव यादव ने कहा कि अतिरिक्त काउंटर लगाने का इंतजाम किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन