हत्या कर आंखें फोड़ीं

Updated at : 23 Jan 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या कर आंखें फोड़ीं

नवादा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-ननौरा रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे कुएं में शुक्रवार की सुबह एक शव होने जानकारी मिलते ही अास-पास के गांव के लोगों में सनसनी फैल गयी़ कुएं से शव निकालने के बाद किशोर की पहचान शिवदयाल बिगहा निवासी संजीव सिंह के 13 वर्षीय बेटा वीरू कुमार के […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-ननौरा रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे कुएं में शुक्रवार की सुबह एक शव होने जानकारी मिलते ही अास-पास के गांव के लोगों में सनसनी फैल गयी़
कुएं से शव निकालने के बाद किशोर की पहचान शिवदयाल बिगहा निवासी संजीव सिंह के 13 वर्षीय बेटा वीरू कुमार के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही शिवदयाल बिगहा के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि वीरू 16 जनवरी की दोपहर में घर से मोबाइल रिचार्ज कूपन लाने के लिए नवादा के लिए निकला था. परंतु, तीन दिनों बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने इस संबंध में नगर थाने को किशोर के गायब होने संबंधित सूचना दर्ज करायी थी. शुक्रवार की सुबह शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी. युवक के गले में रस्सी का निशान दिख रहा था. साथ ही आंखे भी फूटी हुई थी. आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसकी आंखे फोड़ दी गयी होगी़
साथ ही शव को गायब करने के लिए कुएं में फेंक दिया गया. इस संबंध में नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटना की जांच को लेकर अधिकारी को प्रतिनियुक्त किये गये हैं. जल्द ही हथियारों का सुराग मिल जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन