एसबीआइ में लगी रीसाइकलिंग मशीन

Updated at : 13 Jan 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ में लगी रीसाइकलिंग मशीन

नवादा (सदर) : एसबीआइ में लगाये गये एटीएम कक्ष में रीसाइकलिंग मशीन भी लगा दिया गया. इसके माध्यम से उपभोक्ता अपने खाते में बिना किसी दूसरे के सहयोग के रुपये जमा कर सकते हैं. साथ ही इस मशीन से भी एटीएम कार्ड से रुपये निकाल भी सकते हैं. टू-इन-वन रीसाइकलिंग मशीन का उद्घाटन मंगलवार को […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : एसबीआइ में लगाये गये एटीएम कक्ष में रीसाइकलिंग मशीन भी लगा दिया गया. इसके माध्यम से उपभोक्ता अपने खाते में बिना किसी दूसरे के सहयोग के रुपये जमा कर सकते हैं.
साथ ही इस मशीन से भी एटीएम कार्ड से रुपये निकाल भी सकते हैं. टू-इन-वन रीसाइकलिंग मशीन का उद्घाटन मंगलवार को एसबीआइ मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रेम कुमार ने किया. एटीएम रूम में पहले से लगाये गये मशीन को हटाकर एक नयी मशीन लगी है.
श्री कुमार ने बताया कि जिले से सटे कई पड़ोसी जिलों में भी इस तरह की मशीन अभी नहीं लगायी गयी है. बिहार के गिने-चुने जिलों के बाद नवादा में यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है़ यह मशीन 24 घंटे उपभोक्ता की सेवा के लिए उपलब्ध होगा. इस मशीन के माध्यम से उपभोक्ता 24 घंटे में कभी भी अपने खाते के साथ-साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के देश के किसी शाखाओं के खाते में एक बार में 49 हजार 9 सौ रुपये जमा कर सकते है. उपभोक्ता चाहें तो 24 घंटे में अनलिमिटेड पैसे जमा कर सकते हैं.
हां, 49 हजार 9 सौ रुपये जमा करने के दौरान यह ख्याल रखना होगा कि नोटों की संख्या 50 से अधिक न हो. इस रीसाइकलिंग मशीन में हजार, पांच सौ व सौ के नोट ही स्वीकार किये जाते हैं. असली-नकली नोटों की जांच भी मशीन में हो जाता है. नकली नोट होने पर यह स्वत: उसे रिजेक्ट कर देता है. उद्घाटन के मौके पर मुख्य प्रबंधक के साथ ही उप प्रबंधक विजय नारायण सिंह, एटीएम प्रभारी सत्येंद्र नारायण द्विवेदी आिद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन