नेहरू युवा केंद्र में भी मनी विवेकानंद की जयंती

Updated at : 12 Jan 2016 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र में भी मनी विवेकानंद की जयंती

नेहरू युवा केंद्र में भी मनी विवेकानंद की जयंती नवादा सदर. मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा समन्वयक चितरंजन मंडल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विवेकानंद के बताये मार्गों पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि जयंती समारोह लगातार सात दिनों तक चलेगा. इसमें […]

विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र में भी मनी विवेकानंद की जयंती नवादा सदर. मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा समन्वयक चितरंजन मंडल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विवेकानंद के बताये मार्गों पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि जयंती समारोह लगातार सात दिनों तक चलेगा. इसमें खेल, समाजसेवा, सद्भावना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध व वाद-विवाद का आयोजन होगा. कार्यक्रम में राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष कुमार वर्मा, सौरभ कुमार शर्मा, वशिष्ठ चौधरी, वंदना कुमारी, प्रेमलता कुमारी, अर्चना, हीना, कुमारी ब्यूटी आदि मौजूद थे. दूसरी तरफ हनुमान नगर स्थित ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी़ स्कूल के डायरेक्टर महेश कुमार ने छात्रों से स्वामी विवेकानंद के बताये मार्गों पर चलने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन