प्रदेश सरकार को विकास से वास्ता नहीं

Updated at : 09 Jan 2016 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को विकास से वास्ता नहीं

प्रदेश सरकार को विकास से वास्ता नहीं वारिसलीगंज में एक सभा को केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया संबोधित फोटो-11प्रतिनिधि, वारिसलीगंज एक तरफ केंद्र की सरकार विकास को लेकर सदैव तत्पर है, वहीं प्रदेश की सरकार का विकास से कोई वास्ता नहीं है. इसके बावजूद हमारी पार्टी के प्रतिनिधि विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं […]

विज्ञापन

प्रदेश सरकार को विकास से वास्ता नहीं वारिसलीगंज में एक सभा को केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया संबोधित फोटो-11प्रतिनिधि, वारिसलीगंज एक तरफ केंद्र की सरकार विकास को लेकर सदैव तत्पर है, वहीं प्रदेश की सरकार का विकास से कोई वास्ता नहीं है. इसके बावजूद हमारी पार्टी के प्रतिनिधि विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. बिहार सरकार सिर्फ वोट की खातिर समाज तोड़ने का प्रयास कर रही है. जबकि, केंद्र की सरकार सामाजिक समरसता कायम करने को लेकर प्रतिबद्ध है. यह बाते केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत की तरफ से आयोजित आम सभा में कहीं. उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि बंद पड़ी चीनी मिल खुलवाने के लिए प्रयास करूंगा. इसके लिए राज्य के मंत्री व मुख्यमंत्री से भी मिला हूं, परंतु इस मिल को खुलवाने में राज्य सरकार उत्साहित नहीं हैं. उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान की मर्यादा बढ़ाया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दो काम अवश्य करना चाहिए, एक विकास व दूसरा समरस समाज की स्थापना. उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जबसे नयी सरकार शपथ ली है, तब से प्रदेश में जंगलराज टू शुरू हो गया है. अाये दिन हत्या, अपहरण, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है और सरकार के मुखिया अपनी कुरसी बचाने में लगे हैं. सभा को स्थानीय विधायक अरुणा देवी, हिसुआ के विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, निरंजन कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद आदि लोगों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष बेदामी देवी ने किया. जबकि, संचालन अरुण प्रसाद ने किया. इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा देवी, कार्यपालक अधिकारी प्रताप नारायण सिंह, कणीय अभियंता अरुण कुमार, मनोज कुमार, बालदेव प्रसाद, टूनटून यादव, ललन प्रसाद आदि उपस्थित थे. समस्या से अवगत हुए मंत्री काफी दिनों के बाद वारिसलीगंज पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री को स्थानीय लोगों ने कई समस्याओं से अवगत कराया. इसमें चीनी मिल के अलावा रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण, स्थायी बस पड़ाव, शौचालय निर्माण, जाम की समस्या, पानी की समस्या को लेकर जलमीनार का निर्माण, शहर में टाउन हॉल का निर्माण आदि शामिल है. इन मांगों के संदर्भ में मंत्री ने इन सारी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भरोसा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन