मालदा व पूर्णिया की घटना शर्मशार : गिरिराज

मालदा व पूर्णिया की घटना शर्मशार : गिरिराज केंद्रीय मंत्री ने दोनों स्थानों पर घटनाओं के लिए प्रदेश सरकारों को माना जिम्मेवार प्रतिनिधि, नवादा (सदर)पश्चिम बंगाल के मालदा व बिहार के पूर्णिया की घटना मानवता को शर्मशार करने के लिए काफी है. कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पश्चिम बंगाल व बिहार की […]
मालदा व पूर्णिया की घटना शर्मशार : गिरिराज केंद्रीय मंत्री ने दोनों स्थानों पर घटनाओं के लिए प्रदेश सरकारों को माना जिम्मेवार प्रतिनिधि, नवादा (सदर)पश्चिम बंगाल के मालदा व बिहार के पूर्णिया की घटना मानवता को शर्मशार करने के लिए काफी है. कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पश्चिम बंगाल व बिहार की सरकार कदम उठाने से पीछे हट रही है. उक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं. श्री सिंह शनिवार को स्थानीय परिसदन में कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे़ इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से असामाजिक तत्वों ने पूर्णिया की घटना को अंजाम दिया वह प्रदेश की सरकार के नाकामियों को उजागर करता है. उन्होंने लालू प्रसाद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुखौटा बने नीतीश कुमार इस घटना पर लालू प्रसाद के बगैर इजाजत के कोई कदम नहीं उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा व बिहार के पूर्णिया जिले में हुई घटना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करायेंगे. राज्य की सरकारों ने ऐसे मामलों को उजागर करने से मीडिया को भी रोक कर चौथे स्तंभ पर प्रभार किया है. उन्होंने पठानकोट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि डेढ़ साल के दौरान देश की सीमा पर फायरिंग करनेवाले दुश्मनों को हमारे देश के सैनिक मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच का था, 56 इंच का है और 56 इंच का ही रहेगा. देश की आजादी में खलल डालने वाले को केंद्र की सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. इस मौके पर हिसुआ विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, केदार सिंह, जिला पार्षद अर्जुन राम, नालंदा जिला प्रभारी नवीन केसरी, अवनीकांत कुमार भोला, जितेंद्र पासवान, सांसद प्रतिनिधि बिट्टू शर्मा, रविंद्र कुमार, पूर्व मुखिया रंजीत यादव, ललन मुखिया,संतोष आनंद सहित अनेक लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




