जिला भाजपा में शुरू हो गयी बगावत

जिला भाजपा में शुरू हो गयी बगावत बैठक में सदस्यता प्रभारी को नहीं बुलाये जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोशएक साथ दर्जनों पूर्व पदाधिकारी दे सकते हैं पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्रनवादा (सदर). भाजपा जिला इकाई में बगावत तेज होने लगी है. विधान परिषद चुनाव से उभरा बगावत विधानसभा चुनाव के समाप्ति के बाद मुखर होकर […]
जिला भाजपा में शुरू हो गयी बगावत बैठक में सदस्यता प्रभारी को नहीं बुलाये जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोशएक साथ दर्जनों पूर्व पदाधिकारी दे सकते हैं पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्रनवादा (सदर). भाजपा जिला इकाई में बगावत तेज होने लगी है. विधान परिषद चुनाव से उभरा बगावत विधानसभा चुनाव के समाप्ति के बाद मुखर होकर उभरने लगा है. शनिवार को भाजपा के जिला संयोजक अरविंद शर्मा द्वारा आयोजित बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी राजेश कुमार श्री को नहीं बुलाये जाने व खुद ही सदस्यता फॉर्म वितरण किये जाने जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. भाजपा का जिला संगठन भंग होने के बाद से ही पार्टी कई गुटों में विभक्त हो गया है. इसका ताजा उदाहरण हाल के दिनों में देखने को मिला. जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भी 25 दिसंबर को पार्टी कार्यालय में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. भाजपा में बगावत का आलम यह है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आगमन पर पार्टी के अधिकतर कार्यकर्ता उनसे मिलने तक भी नहीं पहुंच रहे हैं. पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की मनमानी का हवाला देते हुए कई पार्टी के कई पूर्व पदाधिकारियों ने पार्टी के सदस्यता से इस्तिफा देने का मन बना लिया है. शनिवार को सदस्यता प्रभारी राजेश कुमार श्री ने पार्टी के जिला संयोजक अरविंद शर्मा पर कार्यकर्ताओं के उपेक्षा तथा मनमानी करने का आरोप लगाया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में राजेश कुमार ने कहा है कि पिछले दो दशक से पार्टी के साथ ही मैं किसी महत्वपूर्ण की लालसा में नहीं हूं. साधारण सदस्य बन कर रहना चाहता हूं. पार्टी के भीतर हो रहे गलत कार्यों का विरोध करना अगर बगावत है, तो समझों हम भी बागी है. राजेश ने प्रदेश अध्यक्ष से अपने पत्र का जवाब देने की अपील की है. साथ ही इस पत्र की छायाप्रति स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भेजी है. इस संबंध में जिला संयोजक अरविंद शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य पार्टी के किसी कार्यकर्ताओं को अपमानित नहीं करना है. बल्कि, पार्टी के नीति सिद्धांतों के अनुसार संगठन को मजबूत बनाने में लगा हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




