दो सीओ का वेतन रुका

Updated at : 09 Jan 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
दो सीओ का वेतन रुका

नवादा कार्यालय : हर हाल में शत प्रतिशत राजस्व की वसूली करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी. यह बातें डीएम मनोज कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं. इस दौरान उन्होंने कम राजस्व वसूली करने में मामले में कार्रवाई करते हुए जिले अंचलों के सीओ का वेतन बंद […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय : हर हाल में शत प्रतिशत राजस्व की वसूली करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी. यह बातें डीएम मनोज कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं.
इस दौरान उन्होंने कम राजस्व वसूली करने में मामले में कार्रवाई करते हुए जिले अंचलों के सीओ का वेतन बंद करने का अदेश दिया़ डीएम ने कौआकोल व हिसुआ से सीओ से इसे मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा. उन्होंने सभी जिले के सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्र के हल्कावार राजस्व कर्मचारियों के राजस्व वसूली की समीक्षा कर 24 घंटे के अंदर प्रतिवेदन दें.
साथ ही कहा कि जिन-जिन हलका कर्मचारियों के राजस्व वसूली लक्ष्य से काफी कम है, उनके निलंबन का प्रस्ताव भी भेजें. उन्होंने डीसीएलआर नवादा व रजौली से कहा कि सप्ताहिक बैठक कर लगान वसूली का प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में उपलब्ध करवायें. प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि प्रखंडों में जाकर राजस्व वसूली की समीक्षा कर प्रतिवेदन दें. डीएम ने समीक्षा के क्रम में कहा कि सभी सीओ चिमनी भट्ठा, अवैध धुलाई, बालू घाट आदि पर कड़ी नजर रखें व इसके लिए विशेष अभियान भी चलायें. जिला स्तर पर चिमनी भट्ठा मालिकों की बैठक बुलाने का भी निर्देश दिया.
फरवरी तक सैरातों की बंदोबस्ती का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भू-अभिलेखों के कंप्यूटरीकृत डाटा का सत्यापन कर 30 जनवरी तक रिपोर्ट करें. डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि सीओ एलपीसी (भू स्वामित्व प्रमाणपत्र) निर्गत करने में सतर्कता बरतें. बैठक में अपर समाहर्त्ता महर्षि राम, जिला राजस्व पदाधिकारी वीणा प्रसाद, डीसीएलआर नंद किशोर चौधरी डीसीएलआर अखिलेश कुमार सहित सभी सीओ उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन