अक्षर आंचल मेला का हुआ आयोजन

अक्षर आंचल मेला का हुआ आयोजन नवादा (नगर). अकबरपुर के मध्य विद्यालय भनैल संकुल में मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत अक्षर मेले का आयोजन किया गया. मेले में महिलाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते हुए पढ़ाई लिखाई के महत्व के बारे में बतलाया गया. कार्यक्रम में नवसाक्षर महिलाओं के बीच अक्षर दौड़, […]
अक्षर आंचल मेला का हुआ आयोजन नवादा (नगर). अकबरपुर के मध्य विद्यालय भनैल संकुल में मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत अक्षर मेले का आयोजन किया गया. मेले में महिलाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते हुए पढ़ाई लिखाई के महत्व के बारे में बतलाया गया. कार्यक्रम में नवसाक्षर महिलाओं के बीच अक्षर दौड़, शब्द दौड़, रंगोली, गणित दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले महिलाओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद सिंह ने किया. कार्यक्रम में संकुल समन्वयक वीरेंद्र प्रभाकर, केआरपी सूर्यदेव प्रसाद कुशवाहा, लेखा समन्वयक चंदन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




