जंगली लकड़ी काटनेवाले दो गिरफ्तार

जंगली लकड़ी काटनेवाले दो गिरफ्तार रजौली. वनक्षेत्र के सिरदला प्रखंड के मोहनरीया जंगल से अवैध तरीके से लकड़ी काट कर ले जाने के क्रम में वनरक्षियों ने दो कारोबारियों को पकड़ा. हालांकि, कुछ कारोबारी फरार हो गये. पकड़े गये कारोबारियों में महावीर घटवार व सुनील वर्मा हैं, जो गुलाम नगर सिरदला के रहनेवाले बताये जा […]
जंगली लकड़ी काटनेवाले दो गिरफ्तार रजौली. वनक्षेत्र के सिरदला प्रखंड के मोहनरीया जंगल से अवैध तरीके से लकड़ी काट कर ले जाने के क्रम में वनरक्षियों ने दो कारोबारियों को पकड़ा. हालांकि, कुछ कारोबारी फरार हो गये. पकड़े गये कारोबारियों में महावीर घटवार व सुनील वर्मा हैं, जो गुलाम नगर सिरदला के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. क्षे़त्रीय वन पदाधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि जब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया, तो वहां के मुखिया समेत संजय यादव व कुछ अन्य लोगों ने उनको जबरन छुड़ाने का प्रयास किया. तब मामले को उलझते देख आरके श्रीवास्तव ने सिरदला पुलिस को फोन किया. पुलिस के आते देख संजय यादव व मुखिया समेत अन्य लोग फरार हो गये. सिरदला पुलिस के सहयोग से अपराधियों को रजौली वन प्रक्षेत्र में लाया गया. उन पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. श्री श्रीवास्तव ने बताया कि 20 कर्मियों का दल विभिन्न वन क्षेत्रों में लगातार गश्ती लगा रहा हैं. इससे अवैध लकड़ी कारोबारियों में दहशत व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




