सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

सरकारी योजनाअों की दी गयी जानकारी गोविंदपुर. खखंदुया संकुल संसाधन केंद्र में गुरुवार को अक्षर मेला आयोजित किया गया. इसका शुभारंभ प्रखंड केआरपी, टीपी आर्दशी व संकुल समन्यवयक विनोद कुमार ने किया. अक्षर मेले में काफी संख्या में नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया. अक्षर मेले में नवसाक्षर महिलाओं के बीच अक्षर दौड़, अंक दौड़, शब्द […]
सरकारी योजनाअों की दी गयी जानकारी गोविंदपुर. खखंदुया संकुल संसाधन केंद्र में गुरुवार को अक्षर मेला आयोजित किया गया. इसका शुभारंभ प्रखंड केआरपी, टीपी आर्दशी व संकुल समन्यवयक विनोद कुमार ने किया. अक्षर मेले में काफी संख्या में नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया. अक्षर मेले में नवसाक्षर महिलाओं के बीच अक्षर दौड़, अंक दौड़, शब्द दौड़, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. केआरपी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान मौके पर सभी टोला सेवक, तालीमी मरकज व उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व उन्हें साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा गया. वहीं, संकुल समन्यवयक विनोद कुमार ने कहा कि महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए सरकार द्वारा बेहतर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इससे असाक्षर महिलाओं ने साक्षर होने का मनोबल उचा होगा. अक्षर दौड़ के प्रथम विजेता रूपा देवी खखंदुया, दूसरा विजेता सुनीता देवी, गाजोडीह, तीसरा विजेता रूबी देवी गाजोडीह, अंक दौड़ के प्रथम विजेता सहेली देवी रहीम बिगहा, दूसरा विजेता चंचला देवी खखंदुया, तीसरा विजेता कंचन कुमारी रहीम विगहा, शब्द दौड़ के प्रथम विजेता कवीता कुमारी, गाजोडीह दुसरा विजेता सुलेखा देवी रहीम विगहा, तीसरा विजेता रूपा देवी खखंदुया सभी विजेता प्राप्त करने वाली नवसाक्षर महिलाओं के बीच दीवाल घड़ी, लेडीस पर्स, स्टील थाली से सभी विजेता को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




