जमीनी विवाद में हुए झड़प में आधा दर्जन जख्मी

Updated at : 06 Jan 2016 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
जमीनी विवाद में हुए झड़प में आधा दर्जन जख्मी

जमीनी विवाद में हुए झड़प में आधा दर्जन जख्मी कौआकोल. बुधवार को कौआकोल थाना क्षेत्र के जोरावरडीह में जमीनी व पैसे की लेन देन के विवाद को लेकर हुए आपसी झड़प में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सभी घायलों को कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

जमीनी विवाद में हुए झड़प में आधा दर्जन जख्मी कौआकोल. बुधवार को कौआकोल थाना क्षेत्र के जोरावरडीह में जमीनी व पैसे की लेन देन के विवाद को लेकर हुए आपसी झड़प में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सभी घायलों को कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. गौरतलब है कि जोरावरडीह निवासी इंद्रदेव मंडल व जवाहर मंडल के बीच पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था. इसी क्रम में बुधवार को दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं होते-होते विवाद बढ़ गया. दोनों तरफ से लाठी-डंडे से मारपीट होनी शुरू हो गयी. इसमें पहले पक्ष के इंद्रदेव मंडल, भोला मंडल, गोपाल मंडल, रौशन कुमार व द्वितीय पक्ष के जवाहर मंडल, कमलेश मंडल, राजेश मंडल व नवलेश मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन