तो कई गांवों के बहुरेंगे दिन

Updated at : 05 Jan 2016 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
तो कई गांवों के बहुरेंगे दिन

तो कई गांवों के बहुरेंगे दिन नवादा कार्यालय. पंचायत चुनाव में सरकार ने अपनी घोषणा पर अमल किया, तो जिले के कई गांवों के दिन बहुरेंगे. यहां शहरीकरण की गति तेज होगी. सरकार इन पंचायतों को नगर निकाय के अधीन लेने की योजना बना रखी है. जानकारी के अनुसार, जिन गांवों की आबादी 12 हजार […]

विज्ञापन

तो कई गांवों के बहुरेंगे दिन नवादा कार्यालय. पंचायत चुनाव में सरकार ने अपनी घोषणा पर अमल किया, तो जिले के कई गांवों के दिन बहुरेंगे. यहां शहरीकरण की गति तेज होगी. सरकार इन पंचायतों को नगर निकाय के अधीन लेने की योजना बना रखी है. जानकारी के अनुसार, जिन गांवों की आबादी 12 हजार से अधिक की होगी ऐसे गांव को नगर निकाय बनाया जायेगा. इन पंचायतों में आगामी पंचायत चुनाव नहीं कराये जायेंगे. जिले के कई गांव इस दायरे में आते हैं. इनमें पहले से ही शहरीकरण की प्रतीक्षा में रहे रजौली, इसी प्रखंड का अमावां, पकरीबरावां व नरहट आदि शामिल हैं. फिलहाल इनमें रजौली अनुमंडल मुख्यालय, पुलिस अनुमंडल मुख्यालय पकरीबरावां व नरहट प्रखंड मुख्यालय है. इन गांवों की आबादी 12 हजार के आसपास बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, रजौली को नगर पंचायत बनाने की घोषणा 10 साल पहले ही की जा चुकी है. पर, आज तक यह क्रियान्वित नहीं हो सका. इधर, नवादा नगर निकाय में समीप के दो पंचायत भदौनी व गोणावां को शामिल करने योजना भी खटाई में पड़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन