भटका बांगलादेशी युवक जख्मी हालत में पहुंचा हिसुआ

Updated at : 05 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
भटका बांगलादेशी युवक जख्मी हालत में पहुंचा हिसुआ

भटका बांगलादेशी युवक जख्मी हालत में पहुंचा हिसुआ तिलैया रेलवे स्टेशन पर से लोगों ने किया पुलिस के हवालेफोटो-11प्रतिनिधि, हिसुआबांगलादेश का रहनेवाला एक युवक भटकर मंगलवार को हिसुआ पहुंच गया. लोगों ने तिलैया रेलवे स्टेशन पर से युवक को जख्मी हालत में हिसुआ थाना पहुंचाया़ युवक खुद को बांगलादेश के गुलना जिले के डुमरिया थाना […]

विज्ञापन

भटका बांगलादेशी युवक जख्मी हालत में पहुंचा हिसुआ तिलैया रेलवे स्टेशन पर से लोगों ने किया पुलिस के हवालेफोटो-11प्रतिनिधि, हिसुआबांगलादेश का रहनेवाला एक युवक भटकर मंगलवार को हिसुआ पहुंच गया. लोगों ने तिलैया रेलवे स्टेशन पर से युवक को जख्मी हालत में हिसुआ थाना पहुंचाया़ युवक खुद को बांगलादेश के गुलना जिले के डुमरिया थाना निवासी गोविंद राय का बेटा राजीव राय बता रहा है़ हिसुआ पहुंचने के क्रम में युवक की पिटाई भी हुई है. लेकिन, युवक सही तरीके से बता नहीं पा रहा है़ पीएचसी में इलाज के बाद हिसुआ पुलिस ने युवक को सुरक्षित कब्जे में कर लिया है और उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है़ राजीव कोलकाता में रहनेवाले मामा नारायण मंडल को जानकारी दी है़ युवक बंगला में बात कर रहा है और अंग्रेजी लिखना-पढ़ना जानता है़ मंगलवार की सुबह युवक तिलैया रेलवे स्टेशन पर घायल अवस्था में मिला़ हिसुआ निवासी समाजसेवी अनुज कुमार राउत व राजेंद्र प्रसाद ने युवक को थाना पहुंचाया़ युवक से स्टेशन पर बहुत सारे लोग संदेह की निगाह से देख रहे थे और तरह-तरह के सवाल पूछ रहे थे़ युवक ने बताया कि यहां आने से पहले उसकी जमकर पिटाई की गयी है़ पूछताछ में युवक पिटाई के संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रहा है. एसआइ योगेंद्र प्रसाद झा ने बताया कि युवक का इलाज करा कर इसे भोजन आदि दिया गया है. युवक सुरक्षित है़ इसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन