थानाध्यक्ष के खिलाफ एसपी से शिकायत

Updated at : 04 Jan 2016 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के खिलाफ एसपी से शिकायत

थानाध्यक्ष के खिलाफ एसपी से शिकायत नवादा (सदर). कैआकोल थाना क्षेत्र के रानीबाजार निवासी सुशील कुमार ने कौआकोल थानाध्यक्ष रंजन कुमार पर केस में फंसा देने की धमकी देने की शिकायत एसपी से की है. सोमवार को एसपी को दिये पत्र में सुशील कुमार ने कहा है कि 31 दिसंबर को वन विभाग से आदेश […]

विज्ञापन

थानाध्यक्ष के खिलाफ एसपी से शिकायत नवादा (सदर). कैआकोल थाना क्षेत्र के रानीबाजार निवासी सुशील कुमार ने कौआकोल थानाध्यक्ष रंजन कुमार पर केस में फंसा देने की धमकी देने की शिकायत एसपी से की है. सोमवार को एसपी को दिये पत्र में सुशील कुमार ने कहा है कि 31 दिसंबर को वन विभाग से आदेश लेकर रिक्शा से लकड़ी ला रहे थे. इसी दौरान थाना प्रभारी ने गाड़ी रोक कर कागज दिखाने की मांग की. कागज दिखाने के उपरांत खर्चा की मांग थानेदार ने की. सुशील ने कहा है कि पैसा देने से इनकार करने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि गाड़ी को जब्त कर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी है. युवक ने इसकी शिकायत डीआइजी व आइजी से करते हुए ऐसे थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन