बोनस के लिए दिया धरना

Updated at : 04 Jan 2016 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
बोनस के लिए दिया धरना

बोनस के लिए दिया धरना फोटो-9रजौली़ भारतीय किसान संघ ने कार्यालय पर धरना दिया का आयेाजन किया गया. इसमें नौ सूत्री मांगों को एक पत्र बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा को दिया गया. इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार के नाम पर प्रदेश मे ठगों की एक जमात शासन में है. यह किसानों को लगातार […]

विज्ञापन

बोनस के लिए दिया धरना फोटो-9रजौली़ भारतीय किसान संघ ने कार्यालय पर धरना दिया का आयेाजन किया गया. इसमें नौ सूत्री मांगों को एक पत्र बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा को दिया गया. इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार के नाम पर प्रदेश मे ठगों की एक जमात शासन में है. यह किसानों को लगातार धोखा दे रही है . किसान संघ के जिला अध्यक्ष प्रसादी शर्मा ने बताया कि जब चुनाव जितना था, तो किसानों को बोनस के रूप में तीन सौ रुपये दिया गया और जब सरकार में वापसी हुई, तो किसानों का बोनस सरकार स्वयं खा गयी. किसानों को धान का क्रय नहीं होने व बोनस नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने प्रखंड में धरना देकर धान के बोझों में आग लगा कर विरोध जताया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ नंदु साव ने की. मौके पर प्रांत के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, महामंत्री मनोज कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, कपिल प्रसाद आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन