महिलाओं को समाज में मिले समान अधिकार

महिलाओं को समाज में मिले समान अधिकार नवादा (नगर). महाराजा अहिबरन जयंती के मौके पर महिला-पुरुष एवं अमीर, गरीब समानता की बात कही गयी. अहिबरन समाज पटना नगर के मुख्य संरक्षक सदानंद प्रसाद ने अपने दहेज विरोधी अभियान के बारे में कहा कि समाज का अर्थ महिला और पुरुष दोनों से होता है. बदलते युग […]
महिलाओं को समाज में मिले समान अधिकार नवादा (नगर). महाराजा अहिबरन जयंती के मौके पर महिला-पुरुष एवं अमीर, गरीब समानता की बात कही गयी. अहिबरन समाज पटना नगर के मुख्य संरक्षक सदानंद प्रसाद ने अपने दहेज विरोधी अभियान के बारे में कहा कि समाज का अर्थ महिला और पुरुष दोनों से होता है. बदलते युग में पुरुष की प्रधानता बढ़ी है. समाज में महिलाओं को आगे लाने के लिए कई कार्यक्रम व योजनाएं चलाने की जरूरत है. बरनवाल समाज के द्वारा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लड़कियों को आर्थिक स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षित करने का कार्यक्रम, दहेज के कारण घरेलू हिंसा रोकने के लिए दहेज को समाप्त करने के लिए अभियान चलाने, विवाह को सादगीपूर्ण बनाने जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




