कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ शुरू

Updated at : 03 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ शुरू फोटो-6 सकरी नदी से कलश में भरा गया जल प्रतिनिधि, वारिसलीगंजश्रीमद् भागवत गीता यज्ञ की शुरुआत कलशयात्रा से की गयी. रविवार को प्रखंड के सौर, राजापुर व दौलतपुर गांवों के श्रद्धालुओं ने सकरी नदी से जल लेकर कलशयात्रा निकाली. कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने करीब दो […]

विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ शुरू फोटो-6 सकरी नदी से कलश में भरा गया जल प्रतिनिधि, वारिसलीगंजश्रीमद् भागवत गीता यज्ञ की शुरुआत कलशयात्रा से की गयी. रविवार को प्रखंड के सौर, राजापुर व दौलतपुर गांवों के श्रद्धालुओं ने सकरी नदी से जल लेकर कलशयात्रा निकाली. कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने करीब दो किलोमीटर की यात्रा कर सौर गांव के दुर्गा मंदिर के समीप यज्ञ मंडप पहुंचे. वीरेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, बृजनंदन सिंह, रवींद्र प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, कुणाल कुमार व शुभम कुमार आदि ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाला यज्ञ को लेकर शाम चार बजे से रात आठ बजे तक अयोध्या के संत राघवेंद्र झा द्वारा प्रवचन किया जायेगा. इससे लोगों में खुशी है. लोगों ने बताया कि यज्ञ का आयोजन सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है. यज्ञ का समापन शनिवार को होगा. यज्ञ में दर्जनों साधु-महात्मा भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन