नियोजन निरस्त प्रेरक कर रही काम

नियोजन निरस्त प्रेरक कर रही काम विभाग कर रहा वेतन भुगतान प्रतिनिधि, गोविंदपुरबुधवारा पंचायत के लोक शिक्षा केंद्र के प्रेरक रूणा कुमारी का नियोजन निरस्त होने के बाद भी काम कर रही है और उसका वेतन का भुगतान भी किया जा रहा है. इस पर शिक्षा विभाग का कोई ध्यान नहीं है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी […]
नियोजन निरस्त प्रेरक कर रही काम विभाग कर रहा वेतन भुगतान प्रतिनिधि, गोविंदपुरबुधवारा पंचायत के लोक शिक्षा केंद्र के प्रेरक रूणा कुमारी का नियोजन निरस्त होने के बाद भी काम कर रही है और उसका वेतन का भुगतान भी किया जा रहा है. इस पर शिक्षा विभाग का कोई ध्यान नहीं है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व नियोजन इकाई के अध्यक्ष मुखिया राजेंद्र मांझी व प्रखंड समन्वयक द्वारा अवैध तरीके से वेतन का भुगतान किया जा रहा है. वहीं, कन्हाई चौधरी ग्राम पहरैठा का कहना है कि रूणा कुमारी का नियोजन निरस्त जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सितंबर 2012 में ही कर दिया गया था. इसके बाद 18 दिसंबर 2012 को कन्हाई चौधरी मेधा अंक में प्रथम होने के कारण नियोजन इकाई द्वारा बैठक कर नियोजन किया गया. इसके बाद पुन: तीन सितंबर 2013 को मुखिया अपनी मनमानी करते हुए नियोजन से कन्हाई चौधरी को हटा दिया. रूणा कुमारी व मुखिया राजेंद्र मांझी जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मिल कर साजिश के तहत एमटी अनुभव पत्र पर जाली लिख कर नियोजन से हटा दिया. इसकी जांच के लिए जिला पदाधिकारी व मुख्य मंत्री बिहार सरकार को आवेदन दिया. इस आवेदन पर मुख्य मंत्री द्वारा जांच कराया गया. विभाग की जांच के दौरान कन्हाई चौधरी का एमटी अनुभव प्रमाण पत्र सही पाया गया. पदाधिकारी द्वारा पुन: नियोजन इकाई को कन्हाई चौधरी को नियोजन कराने का आदेश दिया, लेकिन, मुखिया राजेंद्र माझी, रूणा कुमारी व जिला पदाधिकारी के मिलीभगत के कारण नियोजन नहीं कराया गया. पीड़ित कन्हाई चौधरी ने रूणा कुमारी, मुखिया राजेंद्र मांझी, जिला शिक्षा पदाधिकारी आरंजय कुमार व लिपिक के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया और न्यायालय से एक महादलित पर किये गये अत्याचार के लिए गुहार लगायी और उन्होंने कहा कि रूणा कुमारी मुखिया राजेंद्र मांझी आरंजया कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी पर मुकदमा चल रहा है. लेकिन, अभी तक न्यायालय में इसका फैसला नहीं हुआ है. बिना फैसला के मनमानी करते हुए रूणा कुमारी को कार्य पर रखे हुए है और वेतन का भुगतान कर रहे है. इस तरह की कार्रवाई सरकार एवं न्यायालय के विरुद्ध है. वहीं, इस बात के लिए उच्च पदाधिकारी से उचित जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आग्रह कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




