आग से झुलस कर दंपति की मौत

आग से झुलस कर दंपति की मौत खखरी पंचायत के कंदो पोखर टोला में हुई घटना बीडीओ-सीओ ने पहुंच कर लिया जायजा फोटो-9प्रतिनिधि, काशीचक (नवादा) प्रखंड के खखरी पंचायत के टोला कंदो पोखर में एक झाेंपड़ी में आग लगने से सो रहे बुजुर्ग दंपति की मौत झुलस कर हो गयी़ घटना के संबंध में मिली […]
आग से झुलस कर दंपति की मौत खखरी पंचायत के कंदो पोखर टोला में हुई घटना बीडीओ-सीओ ने पहुंच कर लिया जायजा फोटो-9प्रतिनिधि, काशीचक (नवादा) प्रखंड के खखरी पंचायत के टोला कंदो पोखर में एक झाेंपड़ी में आग लगने से सो रहे बुजुर्ग दंपति की मौत झुलस कर हो गयी़ घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात झोंपड़ी में अचालक आग लग गयी़ उस समय उस झोंपड़ी में रामजी मांझी (70) व उनकी पत्नी अनारदेवी सो रहे थे. अचानक लगी आग ने जल्दी ही झोंपड़ी में चारो तरफ फैल गया. इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को मिली़ दंपति की उम्र अधिक होने के कारण वह झोंपड़ी से निकल कर भाग नहीं सके. बगल की दूसरी झोंपड़ियों में सो रहे उनके बेटों सुरेंद्र मांझी व उपेंद्र मांझी अन्य लोगों के साथ पहुंचे तब तक दोनों बुरी तरह से झुलस चुके थे़ गांववालों ने दंपति को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. लेकिन, स्थिति गंभीर होने के कारण पति-पत्नी की मौत हो गयी़ मौत की खबर सुनते ही पंचायत के युवा नेता दीपक कुमार रिंकू ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया. दाह-संस्कार के लिए एक हजार रुपये नकद दिया. पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ जुल्फिकार आदिल व सीओ अमित कुमार से सहायता की मांग की. घटना की सूचना के बाद सीओ अमित कुमार परिजनों से मिल कर तत्काल सरकारी स्तर से एक हजार रुपये नकद दिया गया. कबीर अंत्येष्टि व पारिवारिक लाभ जल्द उपलब्ध कराने की बात कहीं. वृद्ध दंपति की मौत से परिवार वालों का हाल बुरा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




