अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार

Updated at : 24 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार

अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार नरहट. रामपुर ईंट भट्ठा पर काम करनेवाले आधा दर्जन मजदूरों को फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में दो आरोपितों को नरहट पुलिस ने पकरीबरावां थाना क्षेत्र के असमा गांव के टोला उल्टैन से विनोद चौहान व रवि चौहान को गिरफ्तार कर लिया़ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया […]

विज्ञापन

अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार नरहट. रामपुर ईंट भट्ठा पर काम करनेवाले आधा दर्जन मजदूरों को फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में दो आरोपितों को नरहट पुलिस ने पकरीबरावां थाना क्षेत्र के असमा गांव के टोला उल्टैन से विनोद चौहान व रवि चौहान को गिरफ्तार कर लिया़ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 47/15 दर्ज है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पर दिसंबर 2014 में रामपुर ईंट भट्ठा पर काम कर रहे गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के नौधरीया गांव के बालेश्वर चौहान, दामोदर चौहान, करण, जिमेश, दीपक, गायत्री देवी को फिरौती के लिए अपहरण का मामला दर्ज है़ इन लोगों का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था़ इसी मामले में दो आरोपित को बुधवार की रात पकरीबरावां थानाक्षेत्र के अस्मा गांव के टोला उल्टैन से पकड़ा गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन