दवा वक्रिेता संघ के अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा

दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा गोविंदपुर. प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर में दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष सह सरस्वती शिशु मंदिर के कोषाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयचंद लाल के निधन पर शोकसभा आयोजित किया गया. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इस […]
दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा गोविंदपुर. प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर में दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष सह सरस्वती शिशु मंदिर के कोषाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयचंद लाल के निधन पर शोकसभा आयोजित किया गया. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इस अवसर पर सभी आचार्य दीदी व मंत्री जी उपस्थित थे. मंत्री अशोक कुमार व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार अन्य कार्य से जुड़े सभी लोग उपस्थित थे. साथ में सभी दवा विक्रेता भी मौजूद थे. सभी दवा विक्रेताओं ने अध्यक्ष जयचंद लाल के निधन पर अपनी अपनी दवा दुकानें बंद रखी. जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष ब्रजेश राय ने मृतक जयचंद लाल के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




