जुलूस को लेकर जारी हुए निर्देश

Updated at : 24 Dec 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
जुलूस को लेकर जारी हुए निर्देश

नवादा (नगर) : मोहम्मद साहब की जयंती के मौके पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम के साथ निकाली जायेगी. जुलूस के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंस निर्गत करने की व्यवस्था की गयी है. लाइसेंस सभी जुलूस कमेटियों को मिल जाये इसके लिए नेशनल इस्लामिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (निफ्फी) मदद कर रहा है. निफ्फी के अध्यक्ष निजाम […]

विज्ञापन
नवादा (नगर) : मोहम्मद साहब की जयंती के मौके पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम के साथ निकाली जायेगी. जुलूस के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंस निर्गत करने की व्यवस्था की गयी है. लाइसेंस सभी जुलूस कमेटियों को मिल जाये इसके लिए नेशनल इस्लामिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (निफ्फी) मदद कर रहा है.
निफ्फी के अध्यक्ष निजाम खां कल्लू ने कहा कि लाइसेंस के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं कर ली गयी है. जुलूस के लिए स्थानीय प्रशासन व मुसलिम समाज के लोगों ने कई फैसले किये हैं. जुलूस मुहल्ले से पैगंबर साहब के शान में निकाली जायेगी. इसमें गैर मजहबी नारे नहीं लगाये जायेंगे.
मुहल्ले वाले जुलूस में दो लाइन से होकर ही निकलेंगे. जुलुस में सबसे आगे इमाम या मौलाना रहेंगे. जुलूस में बाइक की इजाजत नहीं होगी. लोग पैदल ही इसमें शामिल होंगे. जुलूस में सारे मुसलमान कुरता-पायजामा व सिर पर टोपी या पगड़ी पहन कर शामिल होंगे.
जुलूस में किसी प्रकार का नशीला पदार्थ खा कर शामिल नहीं होंगे. जुलूस में किसी प्रकार का लाठी तलवार या अन्य हथियार नहीं रहेगा. मौलाना नुमान अख्तर जमाली ने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्वक ढंग से निकालने के लिए 10 फैसले लिये गये हैं. इसका सभी ख्याल रखे, ताकि जुलूस से किसी धर्म के लोगों को या प्रशासन को तकलीफ न हो. जुलूस का मकसद मोहम्मद साहब का बेहतर पैगाम देना है.
अभिनंदन समारोह आज : इसलाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद की जयंती मिलाद उन नबी के अवसर पर मस्तानगंज स्थित मुसलिम टोला में समाजसेवी मोहम्मद फखरूद्दीन अली अहमद उर्फ चामो के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है़
इसमें विभिन्न जलसा कमेटियों द्वारा निकाले गये जुलुस का इस्तकबाल किया जायेगा़ इसमें मोहम्मद महबूब काजमी, असगर कुरैशी, इरशाद खान, मो़मिस्टर, कारू यादव, संतोष यादव, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन