बैडमिंटन में खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार

Updated at : 22 Dec 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
बैडमिंटन में खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार

बैडमिंटन में खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार नवादा नगर. जिला बैडमिंटन चैंपियनशीप में खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है. आयोजन के चौथे दिन अंडर 19 बालक का क्वाटर्र, फाइनल व डबल्स का सेमिफाइनल मैच खेला गया. अंडर 19 बालक सिंगल प्रतियोगिता के क्वाटर्र फाइनल मुकाबले में ज्ञान भारती के गौतम केसरी ने मानस भारी […]

विज्ञापन

बैडमिंटन में खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार नवादा नगर. जिला बैडमिंटन चैंपियनशीप में खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है. आयोजन के चौथे दिन अंडर 19 बालक का क्वाटर्र, फाइनल व डबल्स का सेमिफाइनल मैच खेला गया. अंडर 19 बालक सिंगल प्रतियोगिता के क्वाटर्र फाइनल मुकाबले में ज्ञान भारती के गौतम केसरी ने मानस भारी के मयंक सिन्हा को 30-24, किशन कन्हैया ने संत जोसेफ के राहुल कुमार को 30-15 से, अमित राज ने मानस भारती के पीयुश केसरी को 30-24 से व हेमंत राज ने गौरव पांडेय को 30-13 से हराया. अंडर 19 डबल्स क्वाटर्र फाइनल में हेमंत राज और किशन कन्हैया ने मयंक राज और उमंग बंसल को 30-28 से, राहुल और सन्नी ने विश्वास और सूरज को 30-15 से, प्रेमशंकर और मयंक सिन्हा ने यश और ज्ञान बर्द्धन को 30-23 से हराया. अंडर 19 डबल्स के सेमिफाइनल मुकाबले में हेमंत और किशन ने प्रेमशंकर और मयंक सिन्हा को 21-19, 21-17 से गौतम केसरी और अर्मत्या ने राहुल और सन्नी को 21-11 व 21-16 से हराया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में समिति के सिचव प्रवल प्रताप, रवि कुमार कांत, मनोज झा, कुमार प्रशांत, दिवाकर, प्रणव राय, गुलशन आदि बेहतर योगदान कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन