ट्रक के पलटने से एक दर्जन मवेशी की मौत

Updated at : 22 Dec 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक के पलटने से एक दर्जन मवेशी की मौत

ट्रक के पलटने से एक दर्जन मवेशी की मौतपकरीबरावां. कचना मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह संतुलन खो देने के बाद ट्रक के पलटने से उसमें सवार नौ भैंसों की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि, कई भैंसों को गंभीर चोटें भी आयी. घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दल बल के साथ […]

विज्ञापन

ट्रक के पलटने से एक दर्जन मवेशी की मौतपकरीबरावां. कचना मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह संतुलन खो देने के बाद ट्रक के पलटने से उसमें सवार नौ भैंसों की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि, कई भैंसों को गंभीर चोटें भी आयी. घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दल बल के साथ पहुंच स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान भैंस का व्यापारी व चालक भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, खगड़िया के मानसी गांव से भैंस का व्यापारी भैंसों को लाद विक्री के उद्देश्य से कानपुर की ओर जा रहा था. कचना मोड़ के समीप ट्रक का एक्सल टूट जाने के कारण चालक के संतुलन खो जाने के कारण रेलिंग को तोड़ते हुस गढ़े में जा गिर गयी. इसमें नौ भैंसों की मौत तत्काल हो गयी, जबकि कई भैंस गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के उपरांत भैंस के व्यापारी व चालक भागने में सफल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन