मछली उत्पादन के लिए 232 तालाबों का होगा टेंडर

मछली उत्पादन के लिए 232 तालाबों का होगा टेंडर नवादा नगर. मछली पालन से जुड़े विभिन्न योजनाओं पर चर्चा के लिए जिला मत्स्यपालन पदाधिकारी के नेतृत्व में विभाग के कर्मियों व मछली पालकों की बैठक हुई. मंगलवार को हुई बैठक में वैसे तालाबों, पोखरों व आहर जिनका टेंडर की तिथि निकाला गया. जिले के 436 […]
मछली उत्पादन के लिए 232 तालाबों का होगा टेंडर नवादा नगर. मछली पालन से जुड़े विभिन्न योजनाओं पर चर्चा के लिए जिला मत्स्यपालन पदाधिकारी के नेतृत्व में विभाग के कर्मियों व मछली पालकों की बैठक हुई. मंगलवार को हुई बैठक में वैसे तालाबों, पोखरों व आहर जिनका टेंडर की तिथि निकाला गया. जिले के 436 तालाबों में से 232 तालाबों की बंदोबस्ती नहीं की गयी है. इसके लिए टेंडर निकाला गया. बैठक में तालाब निर्माण के लिए दिए जाने वाले विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई. एससी के नर्सरी तालाब निर्माण के लिए आधा एकड़ जमीन के लिए 90 फीसदी अनुदान पर ऋण दिया जा रहा है. हैचरी के लिए 50 प्रतिशत व सामान्य लोगों को तालाब निर्माण के लिए रुपये उपलब्ध कराये जा रहे हैं. बैठक में कई मछली पालक व कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




