आइपीपी का प्रशक्षिण शुरू

Updated at : 21 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
आइपीपी का प्रशक्षिण शुरू

आइपीपी का प्रशिक्षण शुरू अकबरपुर. छह पंचायतों में छुटे आइपीपी का चार दिवसीय प्रशिक्षण फतेहपुर मोड़ स्थित जीविका कार्यालय परिसर में सोमवार से शुरू हो गया. यह गुरुवार तक चलेगा. इसका शुभांरभ कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन ने किया. प्रशिक्षण में पंचगांवां, कुलना, माखर, तेयार, बड़ैल, लेदहा छह पंचायतों के बीपीटी सदस्यों को वितीय वर्ष 2016-17 […]

विज्ञापन

आइपीपी का प्रशिक्षण शुरू अकबरपुर. छह पंचायतों में छुटे आइपीपी का चार दिवसीय प्रशिक्षण फतेहपुर मोड़ स्थित जीविका कार्यालय परिसर में सोमवार से शुरू हो गया. यह गुरुवार तक चलेगा. इसका शुभांरभ कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन ने किया. प्रशिक्षण में पंचगांवां, कुलना, माखर, तेयार, बड़ैल, लेदहा छह पंचायतों के बीपीटी सदस्यों को वितीय वर्ष 2016-17 का श्रम बजट तैयार करने व वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के लिए मनरेगा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि गांवों के सर्वगिंण विकास के लिए हमारा गांव-हमारी योजना टू को शत-प्रतिशत लागू करने के लिए सभी कर्मियों व ग्रामीणों को कार्यों में पारदर्शिता के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करना चाहिए. कार्यक्रम के शुभारंभ के समय जीविका के बीपीएफ मृत्युंजय कुमार सिन्हा, कृषि सलाहकार दिनेश कुमार, पीटीए मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मीना कुमारी, संजय कुमार निराला ,आनंद चंद आदि बड़ी संख्या में मनरेगा, जीविका व कृषि से संबंधित लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन