जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी शुरू

जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी शुरू फोटो-13नवादा कार्यालय. जिले में 19 से 24 दिसंबर तक जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. बैडमिंटन चैंपियनशिप को लेकर गुरुवार को देर शाम आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने इंडोर स्टेडियम में एक बैठक आयोजित कर इससे जुड़े कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की. सदर […]
जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी शुरू फोटो-13नवादा कार्यालय. जिले में 19 से 24 दिसंबर तक जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. बैडमिंटन चैंपियनशिप को लेकर गुरुवार को देर शाम आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने इंडोर स्टेडियम में एक बैठक आयोजित कर इससे जुड़े कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की. सदर एसडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने चैंपियनशिप 2015 की सफलता को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की. चैंपियनशिप में लगभग आठ जिलों के खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. स्टेडियम का रखरखाव, उद्घाटन-समापन जैसे कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों के बीच दो घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई. सिंगल, डबल, मेंस, अंडर 16, अंडर 19 चैंपियनशिप आयोजित करने का निर्णय लिया गया. रवि सिन्हा ने बताया कि चैंपियनशिप की सफलता को लेकर आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों को विभिन्न कार्य समिति में जोड़ा गया है. दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अलग-अलग समिति बनायी गयी है. बैठक में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के रवि सिन्हा, नवीन कुमार छवि, आरपी साहू, राजेश्वर प्रसाद, वजीर प्रसाद, माजिद खान, अरुण भगत, कुमार प्रशांत, डॉ पंकज कुमार सिन्हा, दीवाकर, साजिद, विश्वजीत, मनीष कुमार, गुलशन, अंकित व छोटू किशन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




