छात्रवृत्ति वितरण के दौरान छात्रों ने किया हंगामा

Updated at : 11 Dec 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रवृत्ति वितरण के दौरान छात्रों ने किया हंगामा

छात्रवृत्ति वितरण के दौरान छात्रों ने किया हंगामा रुपये में कटौती किये जाने पर हुए उग्रउत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदीचक की घटना फोटो-10प्रतिनिधि, कौआकोल शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदीचक में छात्रवृत्ति के रुपये में कटौती किये जाने को लेकर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया. मामले की जांच के लिए डीएम को बुलाने की मांग […]

विज्ञापन

छात्रवृत्ति वितरण के दौरान छात्रों ने किया हंगामा रुपये में कटौती किये जाने पर हुए उग्रउत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदीचक की घटना फोटो-10प्रतिनिधि, कौआकोल शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदीचक में छात्रवृत्ति के रुपये में कटौती किये जाने को लेकर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया. मामले की जांच के लिए डीएम को बुलाने की मांग पर छात्र घंटों अड़े रहे. छात्रों को काफी उग्र होते देख गांव के लोगों ने इसकी सूचना बीडीओ व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को दी. बीडीओ बिंदु कुमार व कल्याण पदाधिकारी शंकर झा विद्यालय पहुंच कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए. विद्यालय के प्रभारी व अभिभावकों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया. इसके बाद छात्र शांत हुए. छात्रों का कहना था कि उनकी छात्रवृत्ति के रुपये में पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति में ही प्रभारी द्वारा पहली से चौथी तक के छात्रों से 50 रुपये, पांचवीं-छठी के छात्रों से सौ रुपये व सातवीं-आठवीं के छात्रों से 150 रुपये की कटौती की जा रही है. विद्यालय के प्रभारी रंजीव कुमार ने बताया कि छात्रों की छात्रवृत्ति के रुपये विभाग द्वारा कम भेजे जाने के कारण समान राशि सभी छात्रों में बांटा जा रहा है. मामले की जांच करने पहुंचे पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी से विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये रुपये व छात्रों की वास्तविक नामांकित संख्या व वितरण किये जाने की रिपार्ट मांगी गयी है. प्रभारी को अभिभावकों की उपस्थिति में छात्रवृत्ति के रुपये वितरण करने के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन