बच्चों ने दिखाया समस्याओं से निजात का मॉडल

Updated at : 11 Dec 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने दिखाया समस्याओं से निजात का मॉडल

बच्चों ने दिखाया समस्याओं से निजात का मॉडल विवेकानंद पब्लिक स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी फोटो-3प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयशहर के विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रदर्शनी में विज्ञान से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर मॉडल प्रस्तुत किये. कई समसामयिक मुद्दों को बच्चों ने […]

विज्ञापन

बच्चों ने दिखाया समस्याओं से निजात का मॉडल विवेकानंद पब्लिक स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी फोटो-3प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयशहर के विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रदर्शनी में विज्ञान से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर मॉडल प्रस्तुत किये. कई समसामयिक मुद्दों को बच्चों ने अपनी प्रदर्शनी के जरिये बखूबी उभारा. उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि किस तरह अपनी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. इस विज्ञान मेले का उद्घाटन निदेशक परमानंद जी व प्राचार्य रामनंदन प्रसाद ने किया. इन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विज्ञान का क्षेत्र व्यापक है. यहां असीम संभावनाएं हैं. बच्चे अपनी रुचि इस ओर करके समाज को अत्यधिक वैज्ञानिक पक्ष दे सकते हैं. प्रदर्शनी में पर्यावरण के संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उभारा. इसके साथ भूमि संरक्षण मॉडर्न सिटी, वायो फ्यूल रिफाइनरी, पॉल्यूशन कंट्रोल, थीफ डिफेक्टिव अलार्म, ट्रैफिक कंट्रोल, इलेक्टिक प्रोड्यूशर, ऊर्जा संरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर बच्चों ने अपने पक्ष को रखा. मॉडलों का निरीक्षण कर रहे लोगों को बच्चों ने प्रदर्शनी की खुबियों के बारे में बताया. विज्ञान शिक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में दिवाकर, पंकज, अंजली, सुषमा आदि बच्चों ने विज्ञान मेले में रुचि दिखायी. विद्यालय के सैकड़ों बच्चे अलग-अलग हिस्सों में अपनी विशेषता के अनुरूप प्रदर्शनी लगा रखे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन