विभागीय उदासीनता से ही बिजली ठप

Updated at : 11 Dec 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
विभागीय उदासीनता से ही बिजली ठप

विभागीय उदासीनता से ही बिजली ठपधमौल. बिजली व्यवस्था में सुधार लाने व हर गांव में बिजली मुहैया कराने के सरकारी दावे तो किये जा रहे हैं. पर, सच्चाई इससे अलग है. विभागीय उदासीनता के कारण ठप हो रही बिजली से उपभोक्ता काफी नाराज हैं. उपभोक्ताओं कि माने, तो चार दिनों से बिजली व्यवस्था चरमरा गयी […]

विज्ञापन

विभागीय उदासीनता से ही बिजली ठपधमौल. बिजली व्यवस्था में सुधार लाने व हर गांव में बिजली मुहैया कराने के सरकारी दावे तो किये जा रहे हैं. पर, सच्चाई इससे अलग है. विभागीय उदासीनता के कारण ठप हो रही बिजली से उपभोक्ता काफी नाराज हैं. उपभोक्ताओं कि माने, तो चार दिनों से बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है़ इसका प्रभाव कुटीर उद्योगों व बिजली पर आधारित कार्यों पर पड़ रहा है़ निरंतर बिजली के गायब रहने से उपभोक्ताओं में काफी मायूसी है़ विभाग के किसी भी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, तो अपना मोबाइल बंद मिलता है. जानकारी के अनुसार, ठंड के इन दिनों पेड़ों के संपर्क में आये तारों पर ओस गिरने के कारण लाईन ट्रीप कर जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होते रहती है़ आये दिन बिजली की समस्या बरकरार है. जबकि, इस ओर विभाग के कोई भी कर्मी अपने को परेशान करना नहीं चाहते है़ उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब भी बिजली बाधित रहने संबंधी जानकारी के लिए एसडीओ अमित कुमार व विभाग के किसी भी अधिकारी से बात की जाती है, तो या तो मोबाइल बंद मिलता है या रिसीव भी नहीं किया जाता है़ बिजली व्यवस्था प्रभावित रहने के कारण बिजली पर आधारित धंधे खास कर कंप्यूटर आपरेट करने वाले या शिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन