समाज के हर वर्ग को मिले उनका अधिकार

नवादा (नगर) : मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के द्वारा गुरुवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्ष डॉ श्रीनंदन शर्मा व सचिव डॉ ओंकार निराला के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के हर वर्ग को उनका अधिकार नहीं मिला है. आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन […]
नवादा (नगर) : मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के द्वारा गुरुवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्ष डॉ श्रीनंदन शर्मा व सचिव डॉ ओंकार निराला के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के हर वर्ग को उनका अधिकार नहीं मिला है.
आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की जरूरत है. गरीबों व अभावग्रस्त लोगों को उनका हक दिलाने के लिए मानवाधिकार संगठन काम कर रहा है. कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश में बढ़ रहे नक्सली घटना दुष्कर्म, यौन हिंसा, मजदूरों का शोषण आदि को मानवाधिकार के लिए चुनौती बताया. कार्यक्रम में सुरेश प्रसाद सिंह, भोला नाथ दीक्षित, गौरी शंकर प्रसाद, बच्चु सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, वीणा मिश्रा आदि माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




