रिटायर्ड कर्मचारी के घर का ताला तोड़ कर चोरी

Updated at : 11 Dec 2015 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी के घर का ताला तोड़ कर चोरी

नवादा कार्यालय : पुलिस की सख्त गश्ती व्यवस्था के बाद भी चोरी की घटना हो रही है. नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया दुर्गा मंडप के समीप स्थित नवादा समाहरणालय से रिटायर्ड कर्मचारी अवधेश कुमार सिन्हा के घर चोरों ने ताला तोड़ कर लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा लिया. गृह स्वामी ने […]

विज्ञापन

नवादा कार्यालय : पुलिस की सख्त गश्ती व्यवस्था के बाद भी चोरी की घटना हो रही है. नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया दुर्गा मंडप के समीप स्थित नवादा समाहरणालय से रिटायर्ड कर्मचारी अवधेश कुमार सिन्हा के घर चोरों ने ताला तोड़ कर लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा लिया.

गृह स्वामी ने बताया कि अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए रांची गये थे. इसी दौरान अाठ दिसंबर को चोरों ने घर का आठ ताला तोड़ कर विभिन्न कमरों में रखे लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा लिया. चोरी की सूचना पड़ोसियों ने नौ दिसंबर को फोन पर दी. इस संबंध में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन