त्रुटि में जल्द करें सुधार

Updated at : 10 Dec 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
त्रुटि में जल्द करें सुधार

त्रुटि में जल्द करें सुधार पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत जनप्रतिनिधियों के साथ एसडीओ ने की बैठक फोटो-9नवादा (नगर). पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रियता से काम कर रहा है. मतदाता सूची विखंडन में किसी प्रकार की गड़बड़ी न रहे इसके लिए वार्ड के अनुसार अलग किये गये वोटर […]

विज्ञापन

त्रुटि में जल्द करें सुधार पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत जनप्रतिनिधियों के साथ एसडीओ ने की बैठक फोटो-9नवादा (नगर). पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रियता से काम कर रहा है. मतदाता सूची विखंडन में किसी प्रकार की गड़बड़ी न रहे इसके लिए वार्ड के अनुसार अलग किये गये वोटर लिस्ट को देखने का सुझाव सभी मुखिया, सरपंच पंचायत समिति सदस्य आदि जनप्रतिनिधियों को दिया गया. वार्ड के अनुसार वोटर लिस्ट बनने में यदि कोई त्रुटि है, तो इसे अभी ही ठीक किया जा सकता है. चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का प्रारूप बनने के पूर्व इस कवायद को किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की समस्या किसी भी चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को नहीं हो. बीडीओ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए सभी उपाय किये जा रहे हैं. वोटर लिस्ट बनाने में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया जा रहा है. वह सभी वार्ड के अनुसार तैयार वोटर लिस्ट को देख लें. किसी प्रकार की गड़बड़ी हो, तो इसका सुधार तुरंत हो जायेगा. प्रारूप के प्रकाशन के बाद इसे सुधारने में समस्या होगी. बैठक में सदर प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड प्रमुख इम्तियाज अंसारी, झुनाठी मुखिया रामबालक यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन