सरकार के नर्दिेशों की दी जानकारी

Updated at : 10 Dec 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार के नर्दिेशों की दी जानकारी

सरकार के निर्देशों की दी जानकारी पकरीबरावां. वरीय उप समाहर्ता मंजुषा चंद्रा ने प्रखंड के किसानों का धान खरीद शुरू करने को लेकर प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की. पैक्स अध्यक्षों को धान खरीद के लिए सरकार के निर्देशों की जानकारी दिया. इन्होंने कहा सरकार के द्वारा पांच दिसंबर से धान क्रय […]

विज्ञापन

सरकार के निर्देशों की दी जानकारी पकरीबरावां. वरीय उप समाहर्ता मंजुषा चंद्रा ने प्रखंड के किसानों का धान खरीद शुरू करने को लेकर प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की. पैक्स अध्यक्षों को धान खरीद के लिए सरकार के निर्देशों की जानकारी दिया. इन्होंने कहा सरकार के द्वारा पांच दिसंबर से धान क्रय की घोषणा कर दी गयी है. पंरतु, धान की अधिक नमी को देखते हुए क्रय प्रक्रिया चालू नहीं किया गया है. एक किसान से सौ क्विंटल तक धान का क्रय किया जा सकता है. 48 घंटे के भीतर किसानों को रुपये का भुगतान कर देना है. जबकि, पैक्स अध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष किसानों के धान की राशि का बकाया का भुगतान नहीं होने की स्थिति में धान क्रय करने से असर्मथता जताते हुए किसानों की राशि भुगतान करने की मांग की. कहा की इन समस्याओं का निदान के बाद ही धान का क्रय किया जा सकता है. वरीय उप समाहर्ता ने इस समस्या पर ठोस व संतोषजनक जवाब न देकर जिले में समस्या को रखने की बात कही. मौके पर सीओ राजेश रंजन, बीसीओ मधुसुदन चतुर्वेदी सभी पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन