एसडीओ ने किया प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण

Updated at : 08 Dec 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने किया प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण

एसडीओ ने किया प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण एसडीओ ने गायब कर्मचारी का एक दिन का काटा वेतननरहट. प्रखंड व अंचल कर्मचारी अपनी ड्यूटी कैसे करते हैं. यह नजारा मंगलवार को रजौली एसडीओ के औचक निरीक्षण के दौरान खुल कर सामने आया. एसडीओ शंभु शरण पांडेय 11.17 बजे पर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड व अंचल […]

विज्ञापन

एसडीओ ने किया प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण एसडीओ ने गायब कर्मचारी का एक दिन का काटा वेतननरहट. प्रखंड व अंचल कर्मचारी अपनी ड्यूटी कैसे करते हैं. यह नजारा मंगलवार को रजौली एसडीओ के औचक निरीक्षण के दौरान खुल कर सामने आया. एसडीओ शंभु शरण पांडेय 11.17 बजे पर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण शुरू किया़ निरीक्षण के दौरान अंचल में नौ और प्रखंड में एक कर्मचारी गायब पाये गये़ इसके बाद एसडीओ ने मनरेगा कार्यालय व सीडीपीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया़ सीडीपीओ कार्यालय में प्रधान लिपिक व सहायक लिपिक दोनों गायब मिलें. एक दर्जन के करीब कर्मचारियों के गायब रहने के कारण एसडीओ ने नाराजगी जताया़ एसडीओ ने बताया कि गायब कर्मचारियों का नो वर्क नो पे के आधार पर सभी का एक दिन का वेतन काटौती करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी है़ इस मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन