विवाद के नासूर अब भी गहरे

Updated at : 05 Dec 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद के नासूर अब भी गहरे

निर्माण को लेकर नूरीचक व चंडीनावां के लोगों में नहीं बन सका है सामंजस्य काशीचक : लगभग तीन दशक से एक ही पंचायत के दो गांवों के बीच संपर्क पथ को लेकर तनाव है. मामला ऊपर तक पहुंचा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है. पहली बार 29 साल पहले सड़क का निर्माण हुआ तो […]

विज्ञापन
निर्माण को लेकर नूरीचक व चंडीनावां के लोगों में नहीं बन सका है सामंजस्य
काशीचक : लगभग तीन दशक से एक ही पंचायत के दो गांवों के बीच संपर्क पथ को लेकर तनाव है. मामला ऊपर तक पहुंचा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है. पहली बार 29 साल पहले सड़क का निर्माण हुआ तो मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को आना पड़ा और फाइरिंग हुई तो कई लोग गंभीर भी हुए़
दूसरी बार जब इस साल पिछले महीने प्रयास हुआ, तो दूसरी गांव के लोगों ने रातोरात अर्थमूवर से रास्ते को काट दिया. यानी की तीन दशक बाद भी दोनों गांवों के बीच बर्फ पिघली नहीं है, विवाद के नासूर अब भी गहरे हैं. गौरतलब है कि चंडीनावां पंचायत के नूरीचक गांव के लोगों ने 26 फरवरी, 1986 को सड़क का निर्माण शुरू किया था.
इस पर चंडीनावां के लोगों ने आपत्ति जतायी और निर्माण कार्य को रोका दिया. इधर, नूरीचक के लोगों ने पिछले महीने फिर से निर्माण का प्रयास शुरू किया, तो चंडीनावां के लोगों ने रातों-रात पूरी सड़क को दो स्थानों पर अर्थमूवर (जेसीबी) से काट कर रास्ते को बाधित कर दिया. इसकी सूचना प्रशासन को दी गयी है.
प्रखंड से लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों और संबंधित मंत्रालयों को भी सूचित किया गया है. फिलहाल सड़क निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में आपसी सामांजस्य नहीं बन सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन